प्यार का अहसास तब और खास होता है
जब अपना कोई नहीं अपने पास होता है।
जब अपना कोई नहीं अपने पास होता है।
खुदगर्ज मुहब्बत का आलम भी है कैसा
एक पल को बिछुड़ना भी नहीं रास होता है।
एक पल को बिछुड़ना भी नहीं रास होता है।
दूरियों से समझौता तो कर भी लें लेकिन
नज़दीकी में दूरी से दिल उदास होता है।
नज़दीकी में दूरी से दिल उदास होता है।
इश्क की दौलत ही हम कमाते रहे उम्र भर
रूखसत के वक्त फक्त सफेद लिबास होता है।
All Rights Reserved
No comments:
Post a Comment