एक अंतर्द्वंद से
मैं अक्सर
जूझता हूँ एक सवाल मैं दिल से रोज पूछता हूँ क्यों मनुष्य पहेली की भाँति व्यथित किया करता है नित नए स्वांग रचकर मुझे चकित करता है !
दिखे जैसा
वैसा होता नहीं मुखौटे बहुत एक चेहरा नहीं किया विश्वास जहाँ है छलता वहीं संवेदनाओं को कुचलता वहीं !!
टीवी, अखबार
पत्रिका में एक से किस्से दिखते हैं निज स्वार्थ के लिए एक दूजे को डसते हैं अखंडता देश की ताक पे रख कर सुरक्षा पे राजनीति करते हैं देश का कर्णधार होने का ढोंग रचा करते हैं !!!
#व्याकुल #मुंबई
#२० अक्टूबर २०१६
|
छोटा था जब
बैठ झरोखे पे
यही सोचा किया क्षितिज वही है जहाँ धरा से नभ ने मिलन किया आज जाना हूँ कि ये मिलन कभी नहीं होना है झरोखे से सीखा यही दृष्य ओझल नहीं होना है !!!!
ना जाने क्यों
ये झरोखा मानव समक्ष विवश है मानवता जगाने हेतू यह भी तो बेबस है क्यों ना हम सीख 'झरोखे' से परिदृश्य को व्यापक बनाएं हर हृदय में लौ जगाकर दृष्टिकोण को सबल बनाएं !!!!!! |
# Meri Shayari Meri Kavita because it is purely my thoughts & views on situations, occasions & people...sometimes in the form of Hindi poem & Gazal, sometimes Stories. # # By signing onto my blog, you hereby agree that no part of my work may be reproduced, distributed or transmitted in any form or by any means, including electronic or mechanical methods without the prior written permission of the publisher/writer.
Sunday, 26 March 2017
नए झरोखे
Labels:
Poem
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment