|
बेवफाई की
सर्द हवा में
मुहब्बत के मोम में डूबा
तेरा हर एक ख़त जलाया यूँ मैंने उत्सव मनाया...१
दोस्ती की
आड़ में जबसे
खुद को है छला सा पाया हर दुश्मन को दोस्त बनाया यूँ मैंने उत्सव मनाया...२
जो मुझे
समझे नहीं हैं
वक्त ना ज़ाया उन पे करके खुद को खुश रहना सिखाया यूँ मैंने उत्सव मनाया...३
ना उम्मीद
थपेड़ों से जूझती
नाकाम हसरतों की लहरों को आस भरा किनारा दिखाया यूँ मैंने उत्सव मनाया...४
#मुंबई #२६ नवंबर २०१६
#व्याकुल |
हक़ीकत की
पथरीली राहों में
लड़खड़ाते ख्वाबों को
गिर के फिर उठना सिखाया यूँ मैंने उत्सव मनाया...५
अपने-पराए के भ्रम से
खोने-पाने के फेर से दिल को ऊपर उठना सिखाया यूँ मैंने उत्सव मनाया...६
छल-कपट की रणभूमि में
संवेदनाओं को निहत्था पाकर कलम को अपना शस्त्र बनाया यूँ मैंने उत्सव मनाया...७
ढलती 'साँझ' में घर
लौटके
बैठ 'आज सिरहाने' माँ के मैंने उनका पैर दबाया यूँ मैंने 'उत्सव' मनाया...८ |
# Meri Shayari Meri Kavita because it is purely my thoughts & views on situations, occasions & people...sometimes in the form of Hindi poem & Gazal, sometimes Stories. # # By signing onto my blog, you hereby agree that no part of my work may be reproduced, distributed or transmitted in any form or by any means, including electronic or mechanical methods without the prior written permission of the publisher/writer.
Sunday, 26 March 2017
मेरा उत्सव
Labels:
Poem
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment