Labels

Poem (52) Geet (1)

Tuesday, 17 May 2016

हिंदी दिवस २०१५

हिंदी दिवस पर हिंदी का गुणगान करना आजकल एक रिवाज़ है
हिंदी संपूर्ण भारतवर्ष के जन-मानस की आवाज़ है।

आज के दिन हिंदी का प्रतीक बनना बड़े गर्व की बात है
हिंदी भाषा में ही तो भाव की अभिव्यक्ति आत्मसात है।

भाषा चाहे कोई भी हो उसकी अपनी विशेषता है
हिंदी भाषा ने हमें सिखाई अनेकता में एकता है।

हिंदी है हमारी मातृ-राज-राष्ट्र भाषा आओ इसका सम्मान करें
जब भी लिखें या बोलें हिंदी में हम इस पर अभिमान करें।

© 14th September 2015 Sushil Kumar Sharma
All Rights Reserved

2 comments: